नई सड़क पर श्रद्धांजलि सभा: डॉ. रवि अग्रवाल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई…
डॉक्टर अग्रवाल की सामाजिक सेवा और चिकित्सा योगदान की याद में दो मिनट का मौन
गुरुवार को नई सड़क पर आयोजित एक सभा में डॉक्टर रवि अग्रवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा की अध्यक्षता पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने की, जिन्होंने डॉ. अग्रवाल के योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक प्रभारी रहते हुए डॉ. अग्रवाल ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने और रक्त संग्रहण की अत्यंत प्रभावी व्यवस्था की थी। उनकी चिकित्सकीय सेवा और समाज के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
सभा में कांग्रेस कमेटी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लालचंद सैनी, पूर्व पार्षद डूंगरमल सैनी बाबा, कायम खानी समाज के जिला अध्यक्ष मुंशी खां, राजेश मंडावेवाला, पूर्व पार्षद ताराचंद बाठिया, पार्षद अली मोहम्मद भाटी, पूर्व पार्षद सत्यनारायण बाकोलिया, कालूराम महर्षि, किसना राम बाबल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सभा के अंत में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. रवि अग्रवाल का योगदान उनके परिजनों और समस्त समाज के लिए एक अमिट निशान बन गया है।
Comments are closed.