नशीली दवाओं की लत और मादक द्रव्यों के सेवन पर जागरूकता कार्यक्रम…….
सरदार पटेल बी एड कॉलेज कटराथल में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई; मुख्य अतिथि डॉ. हर्षल चौधरी और बी एल मील ने युवाओं को काउंसलिंग और कैरियर मार्गदर्शन के लिए प्रेरित किया
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित नेहरू युवा केंद्र के द्वारा माय भारत के तहत नशीली दवाओं की लत और मादक द्रव्यों के सेवन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सरदार पटेल बी एड कॉलेज कटराथल में किया गया | मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हर्षल चौधरी ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव आदि के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए काउंसलर की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया | जो युवा नशे की लत से मजबूर हैं उनको विभिन्न कैंपों से जुड़कर नशे से दूर करने के लिए जागरूक किया | जिला युवा अधिकारी मोहित कुमार ने युवाओं को विभिन्न प्रकार की ड्रग्स के बारे में एवं उनके दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान की एवं युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया | इसके साथ ही मोहित कुमार ने युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई | लेखा अधिकारी स्वास्थ्य विभाग बजरंग बगड़िया ने युवाओं को राजस्थान में नशे से प्रभावित क्षेत्रौ के बारे में जानकारी प्रदान की एवं मादक द्रव्यों के सेवन पर नकारात्मक प्रभाव के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया |

यूनाइटेड एजुकेशन लिंक्ज काउंसलर एवं सुधीर महरिया स्मृति संस्थान निदेशक बी एल मील ने युवाओं को स्ट्रेस, मानसिक दबाव, सामाजिक दबाव आदि के प्रभाव में आकर नशा न करने के लिए प्रेरित किया | श्री मील ने युवाओ को कैरियर काउंसिलिंग के साथ साथ कैरियर की विभिन्न क्षेत्र मे सम्भावनाओं के बारे में बताया | कैंसर जैसी बीमारियों की एक वजह युवाओं द्वारा नशा है | उन्होंने युवाओं को नशे के विभिन्न नुकसान जैसे कि वित्तीय नुकसान, मान सम्मान का नुकसान, स्वास्थ्य का नुकसान इत्यादि के बारे में बताया | सरदार पटेल शिक्षण संस्था के प्रिंसिपल भंवरलाल नेहरा ने युवाओं को सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर नशे की लत से दूर रहने के लिए एवं युवा अपने आप को विभिन्न सामाजिक कार्यों में व्यस्त रख कर नशे से दूर रहे इसके लिए प्रेरित किया | कार्यक्रम के आयोजन में रघुवीर मील ने सक्रिय सहयोग प्रदान कर सफल बनाया
Comments are closed.