नानी स्कूल मे भामाशाहों का हुआ सम्मान…
छात्रों और भामाशाहों को किया गया सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
नानी स्कूल मे भामाशाहों का हुआ सम्मान सीकर 25.01.25 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नानी में आज वार्षिक उत्सव, पुरुस्कार वितरण तथा भामाह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि नाथूराम बाजिया समारोह अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्राध्यापक भागीरथ सिंह तेतरवाल विशिष्ट अतिथि भगवतसिंह खींची॓ ‘यथार्थ’, श्रवण चौधरी सी एल सी, महेन्द्र बाजिया, भवानी सिंह बाजिया, नरेन्द्र सिंह महरिया, एक सी बी ई ओ महेंद्र कृष्णिया रहे।
ए सी बी ई ओ महेंद्र कृष्णिया ने विद्यालय की गतिविधियों तथा कार्यप्रणाली की भूरी भूरी प्रसंशा की। इस अवसर पर दशवी तथा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले, खो खो में राज्यस्तर पर चयनित होने वाले, अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पारितोषिक वितरण किया गया तथा सभी भामाशाहों को मोमेन्टो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सी एल सी द्वारा विद्यालय में मुख्य द्वार बनवाया जाने पर, भगवतसिंह खींची॓ ‘यथार्थ’ को सत्तर बच्चों को गर्म हुड्डी वितरण किये जाने पर, तथा नरेंद्र महरिया को बच्चों को घड़ी तथा केसरोल वितरण किये जाने पर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी तथा प्रधानाचार्य नमिता साबू ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा। प्रधानाचार्य नमिता साबू ने बताया कि जनसहयोग से विद्यालय को छब्बीस हजार रुपए प्राप्त हुये जिसके लिए दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।
Comments are closed.