नाबालिग लड़की रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों को युवक पर शक…
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
शहर में 17 साल की एक नाबालिग लड़की के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की 10 फरवरी की शाम बिना बताए घर से निकल गई और तब से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने रिश्तेदारों और दोस्तों से भी जानकारी ली, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
परिवार को शक है कि एक युवक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई तुफान सिंह के नेतृत्व में पुलिस लड़की की तलाश में जुटी हुई है।
Comments are closed.