नीट की तैयारी कर रहे छात्र के लापता होने से हड़कंप…

सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में गुमशुदगी की जांच जारी

सीकर में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र 9 जनवरी को दोपहर 2:20 बजे अपनी मां को दोस्त की कॉपी देने का कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां की, पर कोई सुराग नहीं मिला।

लड़के का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई बीरबल सिंह कर रहे हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

Comments are closed.