नीमकाथाना और आस-पास हल्की बारिश, ठंड बढ़ने के आसार…
कोहरा, बादल और बूंदाबांदी से सर्दी का प्रकोप जारी
नीमकाथाना और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने करवट लेते हुए हल्की बूंदाबांदी की। सुबह कोहरे के बाद दिन में धूप और शाम को बादलों ने डेरा डाला। सिरोही, टोडा, पाटन और चला क्षेत्र में चार दिनों में दूसरी बार हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश और तापमान गिरने की संभावना है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। सर्द हवाओं और कोहरे के कारण ठंड का असर जनवरी के अंत तक बना रहेगा। सीकर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Comments are closed.