नीमकाथाना में घना कोहरा, शीतलहर से बढ़ी ठंड…

27 दिसंबर तक बारिश की संभावना, वाहन चालकों को हुई परेशानी

नीमकाथाना जिले में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी केवल 35-40 मीटर तक सीमित रही। शीतलहर के चलते लोग घरों में दुबके रहे और सर्दी से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। दो दिन पहले हुई मामूली बूंदाबांदी के बाद ठंड और बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 27 दिसंबर तक बारिश होने की संभावना है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फतेहपुर अनुसंधान केंद्र पर दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले के कई इलाकों में कोहरे और ठंड का असर जारी है।

Comments are closed.