नेक्सा एवरग्रीन कंपनी पर इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों की ठगी के दो मामले दर्ज…

डबल प्रॉफिट का झांसा देकर निवेशकों को करोड़ों का नुकसान

नेक्सा एवरग्रीन कंपनी के खिलाफ इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों की ठगी के दो मामले दर्ज किए गए हैं। फतेहपुर शेखावाटी में इस्लाम खान ने शिकायत में बताया कि आरोपी गौरी शंकर ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में डबल रिटर्न का वादा कर 18 लाख रुपए ले लिए, लेकिन कंपनी बंद हो गई और आरोपी फरार हो गया। कोर्ट के आदेश पर फतेहपुर शेखावाटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

इसी तरह, सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि रणवीर और सुभाष बिजारणियां ने उसे नेक्सा एवरग्रीन कंपनी में 10 लाख रुपए इन्वेस्ट करने का झांसा दिया। हालांकि, केवल 5 लाख रुपए लौटाए गए और बाकी पैसे कंपनी बंद होने के साथ ही डूब गए। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed.