नेशनल स्तर पर विद्याश्रम स्कूल सीकर के छात्र देवाशीष तिवाडी ने जीता ब्राँन्ज मेडल…

68 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर सीकर का नाम किया रोशन

सीकर स्थानीय विद्याश्रम पब्लिक स्कूल, सीकर के कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग के छात्र देवाशीष तिवाडी ने दिनांक 20 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2024 तक आयोजित प्रतियोगिता में 68 किलोग्राम वर्ग ताइक्वांडों में नेशनल ब्रॉन्ज मेंडल जीतकर संस्था व शिक्षा नगरी सीकर का नाम रोशन किया है प्रतियोगिता देवास मध्यप्रदेश में आयोजित हुई।

संस्था निदेशक श्रीमती मंजू लाटा ने छात्र को आशीर्वाद स्वरूप उज्ज्वल भविष्य की कामना व ब्रॉन्ज मेडल जीतने की बधाई दी। एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में छात्र का तिलकार्चन कर सम्मान किया गया इस अवसर पर संस्था प्रबंधक कृष्ण गोपाल पाण्डे, सी.ई.ओ. अनुराधा पाण्डे, संस्था प्रधानाचार्य मधुसूदन शर्मा, एच.ओ.डी. बिन्सी थॉमस, विंग कार्डिनेटर पायल शुक्ला, विजय माथुर, यामिनी जैन, सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

Comments are closed.