न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 75 यूनिट रक्त संग्रह
न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 75 यूनिट रक्त संग्रह
न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 75 यूनिट रक्त संग्रह
सीकर
जयपुर रोड स्थित न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला औषधि स्टोर के इंचार्ज डॉ. सी.पी. ओला ने विधिवत फीता काटकर किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. सीताराम रणवा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 75 यूनिट रक्त का स्वैच्छिक संग्रह किया गया, जिसे उन्होंने “महादान” बताया। उन्होंने कहा कि इस पुण्य कार्य में अस्पताल के कर्मचारियों के साथ-साथ समाज के प्रबुद्धजनों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
रक्त संग्रहण का कार्य एस.के. हॉस्पिटल की रक्त संग्रहण यूनिट द्वारा किया गया, जिसमें नरेंद्र बाजिया, रजनी मैडम सहित उनकी पूरी टीम ने उत्साह और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं दीं। यह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एम.आर. मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित किया गया। ट्रस्ट सामाजिक उत्थान, मानव सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है।
शिविर के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Comments are closed.