पति-पत्नी के बीच कराया राजीनामा…

सीकर में पति-पत्नी के बीच हुआ समझौता, एक साल बाद साथ रहने को हुए राजी

सीकर महिला थाना पुलिस ने पिछले 1 साल से अलग रह रहे पति-पत्नी के बीच राजीनामा कराकर दोनों का फिर से घर बसाया है महिला थानाधिकारी मुनेशी मीणा ने बताया कि परिवादिया पूनम देवी पत्नी विजेंद्र जाति वाल्मीकि निवासी खिरोड़ थाना गोठड़ा जिला झुंझुनू हाल निवास ग्राम खुड़ी छोटी थाना लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर विजेंद्र पुत्र रामपाल जाति वाल्मीकि निवासी खिरोड़ जिला झुंझुनू दोनों पति-पत्नी के मध्य पिछले 1 साल से विवाद चल रहा था जिनको थाने पर बुलाकर समझाईश की गई महिला पुलिस थाना द्वारा की गई समझाईश के बाद दोनों पति-पत्नी फिर से साथ रहने को तैयार हो गए राजीनामा होने पर दोनों पति-पत्नी ने पुलिस टीम का आभार जताया तथा भविष्य में किसी तरह का आपस में विवाद नहीं करने का संकल्प लिया दोनों के 2 साल का बच्चा भी है अब बच्चे के साथ वह खुशी के साथ फिर से घर बसा कर एक अच्छा जीवन जिएंगे

Comments are closed.