पति पत्नी के बीच चल रहे विवादो को सुलझाने में जुटी है महिला थाना अधिकारी…
महिला थाना अधिकारी की समझाइश से साथ रहने को राजी हुए पति-पत्नी
सीकर महिला थाना अधिकारी मुनेशी मीणा पति-पत्नी के बीच लंबे अरसे से चले आ रहे विवादों को समझाईश कर सुलझाने में जुटी हुई है महिला थाना अधिकारी का पदभार ग्रहण करने के साथ ही ऐसे कई प्रकरण जिनमें पति-पत्नी के बीच काफी लंबे अरसे से विवाद चल रहा था उन प्रकरणों में आपसी समझाइस कर राजीनामा करवाया है
इसी समझाइश अभियान के तहत महिला थाना अधिकारी मुंनेशी मीणा ने पीड़िता सुनीता शर्मा पत्नी अशोक कुमार शर्मा निवासी चुंगी चौकी बाईपास फतेहपुर के बीच काफी समझाइश कर राजीनामा करवाया है थानाधिकारी की समझाइश के बाद दोनों पति-पत्नी फिर से साथ रहने को राजी हुए इनके दो बच्चे थे जो पिता के साथ रह रहे थे अब बच्चे अपने माता-पिता दोनों के साथ रहेंगे इससे पूर्व भी ऐसे कई प्रकरण थे जिनमें महिला थाना अधिकारी पति पत्नियों के बीच समझौता करा कर फिर से साथ साथ रहने का संकल्प दिलवाया हैं आज पति पत्नी के बीच समझौता होने के बाद पीड़िता ने महिला थाना अधिकारी का आभार जताया है
Comments are closed.