पद्मभूषण पंडित झाबरमल शर्मा की 137वीं जयंती समारोह का आयोजन…

समारोह में विधायक धर्मपाल गुर्जर ने पंडित झाबरमल शर्मा के योगदान पर जताया आभार

पद्मभूषण पंडित झाबरमल शर्मा की 137वीं जयंती का समारोह रामकृष्ण मिशन आश्रम में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में आश्रम के सचिव स्वामी आत्मानिष्ठानंद महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी ने की।

इस अवसर पर पार्षद लीलाधर सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष सिंघाना विजय पांडे, वासुदेव तिवाड़ी, अशोक सिंह शेखावत, कैलाश पांडे, तहसीलदार सुनील कुमार, उपाधीक्षक जुल्फिकार अली, डॉ. दीपिका पूनिया, महावीर प्रसाद तोगडिय़ा समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

विधायक धर्मपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में पंडित झाबरमल शर्मा को पत्रकारिता के भीष्म पितामह करार देते हुए उनके जीवन और कार्यों को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने यह भी कहा कि पंडित जी द्वारा लिखित पुस्तकों और उनके जीवन पर आज कई विद्यार्थी शोध कर रहे हैं।

समारोह में बक्सीराम सोनगरा, गजेंद्र जलन्द्रा, पवन शर्मा, नागरमल सैनी, डॉ. राघवेंद्र पाल, सुरेश पूनिया, प्रदीप कुमार सुरोलिया, डॉ. अक्षय शर्मा, डॉ. अशोक कुमार, सुरेश पांडे, निर्भयराम शास्त्री, श्रवण दत्त नारनौलिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments are closed.