पर्यावरण संवर्धन परिषद की कार्यशाला आयोजित, जिला स्तरीय कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन…

11 फरवरी को प्रधान जी का जाव में होगा जिला स्तरीय आयोजन

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद, सीकर की कार्यशाला मंगलवार को आयोजित की गई, जिसमें 11 फरवरी को प्रधान जी का जाव में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र और पोस्टर का विमोचन किया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता जिला प्रमुख अधिकारी रामकृष्ण शर्मा ने की। इस मौके पर जिला उपप्रमुख मनोज छींपा, मनोहर टेलर, पारस शर्मा, अनिता चौधरी, सरला रोहिल्ला, प्रीति माथुर, जितेन्द्र जोशी, परमेश्वर लाल वर्मा, प्रकाश, मयंक मोयल और मनीष बुरड़क सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments are closed.