पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में कमी, मौसम का मिजाज हुआ सुहाना…
रात के तापमान में 5.6 डिग्री की गिरावट, दिन में मामूली बढ़ोतरी
पश्चिमी विक्षोभ का दबाव कम होते ही जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहा। वहीं, कोहरे का दबाव कम होने से रात के समय सर्दी का असर बढ़ गया। सर्दी बढ़ने के कारण रात के तापमान में एक साथ 5.6 डिग्री की गिरावट आई। वहीं, नमी कम होने और धूप के असर से दिन के पारे में मामूली बढ़ोतरी हुई।
फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार मंगलवार को केंद्र पर अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल शेखावाटी में अगले तीन दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान रात के तापमान में मामूली गिरावट और दिन का पारा तेज होने की संभावना है।
Comments are closed.