पिलानी में जन कल्याण युवा संस्था की बैठक, रक्तदान शिविर की तैयारियों पर हुई चर्चा…

डॉ. करण सिंह यादव के जन्म सप्ताह पर 9 फरवरी को बिरला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

जन कल्याण युवा संस्था की पिलानी शाखा की बैठक गणपति यात्री निवास में संस्था के संरक्षक पवन जखोड़िया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाजहित में कार्य करने और डॉ. करण सिंह यादव के जन्म सप्ताह के अवसर पर 9 फरवरी को बिरला सार्वजनिक अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के आयोजन पर चर्चा की गई। यह शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक सम्मान समारोह के साथ समाप्त होगा।

बैठक में सह-संरक्षक डॉ. हरि सिंह सांखला, महासचिव डॉ. अशोक वर्मा, संस्थान अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जांगिड़, नरेन्द्र शर्मा, पुनीत शर्मा, श्रवण राम आंचरा, जय किशन जांगिड़, पुष्कर आंचरा, रविंद्र शर्मा, बाल कृष्ण वर्मा, डॉ. जितेश बिश्नोई सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Comments are closed.