पीसीपी, प्रिंस जयपुर सेंटर के फाउंडेशन डे का आयोजन

पीसीपी, प्रिंस जयपुर सेंटर के फाउंडेशन डे का आयोजन

पीसीपी, प्रिंस जयपुर सेंटर के फाउंडेशन डे का आयोजन
जयपुर
पीसीसी प्रिंस, जयपुर सेंटर के प्रथम फाउंडेशन डे पर दीप स्मृति ऑडिटोरियम, मानसरोवर, जयपुर में गरिमामय कार्यक्रम “लक्ष्यपथ” का आयोजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुंडा ने कहा कि प्रिंस संस्था शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता (क्वालिटी) और नैतिकता (एथिक्स) के साथ कभी कोई समझौता नहीं करती। उन्होंने कहा कि नीट व जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी रैंक के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को त्यागी-तपस्वी बनकर प्रयास करना होगा। संस्था के मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन ने कहा कि प्रत्येक अभिभावक को बच्चों की सोच को समझना और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब प्रबंधन सदस्या शिप्पी, पीसीपी एकेडमिक हेड डा. राकेश रूहेला, पीसीपी जयपुर प्रबंध निदेशक राघवेंद्र सिंह राजावत, पीसीपी पिपराली रोड प्रबंध निदेशक ओंकार मूंड, पीसीपी जयपुर एकेडमिक कॉर्डिनेटर आदित्य व्यास, एच एल चौधरी सहित हजारों विद्यार्थी, फैकल्टी मेंबर्स, प्रबंधन टीम एवं अभिभावक शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में पीसीसी जयपुर के प्रबंध निदेशक राघवेन्द्र सिंह राजावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतरीन अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शानदार रिजल्ट्स और बेटियों-बेटों के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए पीसीसी जयपुर निरंतर प्रतिबद्ध रहेगी।

 

Comments are closed.