पीसीपी प्री-फाउंडेशन के छात्रों ने ओलंपियाड में चमक बिखेरी…

इंटरनेशनल इंग्लिश और जनरल नॉलेज ओलंपियाड में जीते 34 मेडल

आईआईटी जेईई और नीट कोचिंग संस्था पीसीपी प्री-फाउंडेशन विंग के छात्रों ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड और जनरल नॉलेज ओलंपियाड में कुल 34 मेडल जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें 11 गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन, 4 गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन और 19 गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस शामिल हैं।

संस्थान के निदेशक जोगेंद्र सुंडा, चेयरमैन डॉ. पीयूष सुंडा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन और कॉर्डिनेटर जयपाल सिंह ने इस उपलब्धि पर मेडल विजेताओं और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। छात्रों की इस सफलता ने संस्थान की प्रतिष्ठा को और ऊंचा किया है।

Comments are closed.