पूर्व सरपंच ओला एवं धर्मपत्नी की मूर्ति का अनावरण कल शुक्रवार को…
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया और कई विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
ग्राम पंचायत कुड़ली के पूर्व सरपंच एवं पटवारी के नाम से प्रसिद्ध भंवर सिंह ओला एवं उनकी धर्मपत्नी रामकोरी देवी की मूर्ति का अनावरण शुक्रवार को होगा | ग्राम पंचायत कुड़ली सरपंच श्रीमती संतोष देवी एवं स्व. ओला के पुत्र रतन सिंह ओला व सुल्तान सिंह ओला ने बताया कि मूर्ति का अनावरण कल 4 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 11:15 बजे ग्राम कुड़ली में किया जाएगा |
कार्यक्रम के पश्चात सवामणी प्रसाद भी होगा | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, झुंझुनू सांसद विजेंद्र ओला, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक एवं पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यूरो केयर हॉस्पिटल जयपुर के निदेशक प्रसिद्द न्यूरोसर्जन डॉ एन सी पूनिया, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिराम रंणवा , उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, पिपराली प्रधान मनभरी देवी , उप प्रधान विकास मूंड एवं ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान अध्यक्ष इंजीनियर झाबरमल सीगड़ शिरकत करेंगे | पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया के साथ इनका बहुत गहरा संबंध था | बहुत लंबे समय तक उनके खास समर्थक रहे और जीवन के अंतिम समय तक भी उनके साथ रहे |
Comments are closed.