पेंशन नहीं मिलने पर बुजुर्ग की गिरफ्तारी, कलेक्टर से भिड़ने पर पुलिस ने किया शांतिभंग में गिरफ्तार…
रामावतार डांगी को एसडीएम के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया, सोमवार को होगी जमानत की कोशिश
बीबासर निवासी रामावतार डांगी (60) को दो महीने से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने से गुस्सा था। शनिवार को पट्टा वितरण कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रामावतार मीणा से मिलने पहुंचे और उनसे पेंशन की मांग की। जब कलेक्टर ने उनका अनुरोध ठुकरा दिया, तो वह गुस्से में आ गए और अधिकारियों से विवाद करने लगे। पुलिस ने उन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रामावतार डांगी के बेटे ने बताया कि वे सोमवार को जमानत की कोशिश करेंगे।
Comments are closed.