प्रथम वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह…
टॉपर्स व गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
राजकीय महाविद्यालय खंडेला में प्रथम वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम संयोजक प्रोफ़ेसर अमरनाथ वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफ़ेसर अनुपमा सक्सेना ने की l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी शिक्षाविद् डॉ नेकीराम आर्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ सीता राम सैनी वैज्ञानिक DRDO उपस्थित रहे l समारोह में विगत तीन वर्षों के सभी कक्षा टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र मोमेंटो व मेडल देकर सम्मानित किया गया अतिथियों द्वारा महाविद्यालय टॉपर्स विकास कुमावत ,बलबीर योगी , मोनिका सहित विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड मेडल अर्जित छात्रा रैनी को भी सम्मानित किया गया l खेल कूद व सांस्कृतिक पुरस्कारो सहित 55 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया l

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए शिक्षाविद् व समाजसेवी डॉ नेकीराम आर्य ने मेहनत व लगन से मंज़िल हासिल करने का विद्यार्थियों को संदेश दिया व कहा कि महाविद्यालय जीवन युवा छात्र छात्राओं के लिए स्वर्णिम काल होता है इस उम्र में छात्र छात्राएँ अगर सकारात्मक दिशा में ऊर्जा लगाकर अध्ययन करें तो समाज में अपना अहम स्थान बना सकते हैं l वैज्ञानिक डॉक्टर सीता राम सैनी ने इस विज्ञान के युग में एक वैज्ञानिक द्वारा देश को योगदान विषय पर प्रकाश डाला l इस अवसर पर महाविद्यालय छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक राजस्थानी वे देश भक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित छात्र छात्राओं का मन मोह लिया l अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने प्रथम प्रतिवेदन प्रस्तुत करके महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं आवश्यकताओं पर ध्यान दिया आकृष्ट किया l डॉ पाणिनि नीमड ने सभी का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित किया l कार्यक्रम का संचालन डॉ सोहनलाल शर्मा ने किया l इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ भोलाराम, डॉ सुनीता ,डॉ बरखा ,डॉ संतोष निमोरिया सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ़ उपस्थित रहा

Comments are closed.