प्रधानमंत्री आवास योजना: पात्र परिवारों को मिलेगा नया घर, आवेदन प्रक्रिया शुरू…

ऑटो रिजेक्शन से बाहर निकले परिवारों को नई गाइडलाइन के तहत मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वंचित परिवारों को अब अपने घर का सपना साकार होगा। वर्ष 2018 में पात्रता के आधार पर हुई गलतियों के कारण हजारों परिवार ऑटो रिजेक्ट हो गए थे। लेकिन केंद्र सरकार ने अब नए निर्देश जारी किए हैं, जिससे पात्र परिवारों को लाभ मिलेगा।

नई गाइडलाइन के तहत ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने परिवारों को स्वयं आवेदन करने की अनुमति दी है। आवेदक अब आवास प्लस ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में आधार नंबर, जियो टैगिंग और दस्तावेजों की अपलोडिंग अनिवार्य होगी। सर्वे में महिला सदस्य को प्राथमिकता दी जाएगी, और पंचायत द्वारा नियुक्त सर्वेयर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। जिला परिषद सीईओ कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि नई एसओपी आने के बाद जिले में इस प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

Comments are closed.