प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय खेलकूद में जीते स्वर्ण और रजत पदक…

सचिन गढ़वाल ने 5 किमी पैदल चाल में स्वर्ण, हंसराज धायल ने तश्तरी फेंक में रजत पदक जीता

प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सचिन गढ़वाल और हंसराज धायल ने रांची में हुई 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। सचिन ने 19 वर्ष आयु वर्ग में 5 किमी पैदल चाल में स्वर्ण पदक, जबकि हंसराज ने तश्तरी फेंक में रजत पदक जीता। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर और चेयरमैन डॉ. जीएल कालेर ने विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ और प्रिंसिपल ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

Comments are closed.