प्रिंस एकेडमी को मिला बेस्ट प्रिंसिपल अवाॅर्ड…

इंडियन टैलेंट ओलंपियाड में सीकर की एकमात्र स्कूल को राष्ट्रीय सम्मान

मुंबई में आयोजित इंडियन टेलेंट ओलंपियाड अवाॅर्ड सेरेमनी में सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी को बेस्ट प्रिंसिपल के अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। भारत की प्रथम महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी एवं प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी व ओलंपिक प्लेयर सानिया नेहवाल द्वारा प्रिंस एकेडमी की प्रिंसिपल पूनम चौहान को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह सम्मान उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के आधार पर प्रदान किया गया है। पुरस्कार स्वरूप दस हजार रू. नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। समारोह में पेन इंडिया के प्रीमियर स्कूल प्रिंसिपल्स ने भाग लिया एवं संपूर्ण राजस्थान में एकमात्र प्रिंस एकेडमी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इस राष्ट्रीय स्तरीय सम्मान पर निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंधक निदेशक राजेश ढिल्लन एवं प्रिंस एकेडमी प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी ने समस्त प्रबंधन टीम, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।

Comments are closed.