प्रिंस के रजत का एनडीए 154 एसएसबी में चयन…
रजत का चयन सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति के लिए हुआ
प्रिंस एनडीए एकेडमी व प्रिंस सैनिक स्कूल से वर्तमान में चल रहे एनडीए 154 एसएसबी इंटरव्यूज में सलेक्शन का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रिंस एनडीए एकेडमी के रजत कुमार का एनडीए 154 एसएसबी में चयन हुआ है। इस चयन के माध्यम से रजत को सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिलेगी। रजत का चयन कक्षा 12वीं के साथ हुआ है। रजत के पिता अनिल कुमार इंडियन आर्मी में सेवारत हैं एवं माता रूमा देवी गृहिणी हैं।
गौरतलब है कि प्रिंस एनडीए एकेडमी व प्रिंस सैनिक स्कूल में कक्षा 6 से 12वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एनडीए यूपीएससी, एसएसबी एवं यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन के पैटर्न पर स्कूलिंग के साथ-साथ तैयारी करवाई जाती है।
Comments are closed.