प्रिंस के 24 विद्यार्थियों का एनडीए फाइनल मेरिट लिस्ट में चयन, 12 विद्यार्थियों का कक्षा 12वीं के साथ ही हुआ चयन.

प्रिंस के 24 विद्यार्थियों का एनडीए फाइनल मेरिट लिस्ट में चयन, 12 विद्यार्थियों का कक्षा 12वीं के साथ ही हुआ चयन.

प्रिंस के 24 विद्यार्थियों का एनडीए फाइनल मेरिट लिस्ट में चयन
12 विद्यार्थियों का कक्षा 12वीं के साथ ही हुआ चयन.

सीकर स्थित प्रिंस एनडीए एकेडमी व प्रिंस सैनिक स्कूल के 24 विद्यार्थियों का एक साथ एनडीए 155 एसएसबी फाइनल मेरिट लिस्ट में चयन हुआ है।
चयनित विद्यार्थियों में सुरेंद्र चौधरी, दिव्यांश शाक्य, लकी, सुहानी, सुनील जाखड़, शिवानी नागदा, युवान कालेर, आर्यन डूडी, समर प्रताप सिंह, विवेक कोठारी, राहुल सिंह, अखिल, लव, नितेश कुमार, दुष्यन्त सिंह, ज्योतिक झाझड़िया, दीपांशु, दीक्षा, वरुण रत्नू, आयुष, अभय सिंह, अनीषा, दक्ष जांगिड़ एवं डोना सिंह चौहान शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों को सेना में लेफ्टिनेंट अथवा फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर नियुक्ति मिलेगी। 12 विद्यार्थियों का चयन कक्षा 12वीं के साथ ही हुआ है।
निदेशक जोगेंद्र सुण्डा ने कहा कि प्रिंस में एनडीए यूपीएससी एवं एसएसबी एक्सपर्ट टीम द्वारा लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू की तैयारी के साथ ही कैंपस में विभिन्न एक्टिविटीज एवं खेलकूद द्वारा विद्यार्थियों के ओवरऑल पर्सनैलिटी डवलपमेंट के कारण ही एनडीए एसएसबी जैसी उच्च स्तरीय परीक्षा में प्रिंस से एक के बाद एक लगातार सलेक्शन हो रहे हैं। विगत तीन वर्षों में प्रिंस एनडीए एकेडमी के 115 कैडेट्स एनडीए, टीईएस, सीडीएस आदि एसएसबी में अंतिम रूप से चयनित हो चुके हैं।
प्रिंस में कक्षा 6 से 12वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ब्रिगेडियर एवं कर्नल रैंक के 11 डिफेंस ऑफिसर्स द्वारा डिफेंस ऑफिसर्स एवं सिविल सर्विसेज जैसी उच्च प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है।
विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर प्रिंस एनडीए एकेडमी में जश्न का माहौल रहा। प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर बीबी जानू, ब्रिगेडियर एचएस पिलखवाल, एसएसबी एक्सपर्ट ब्रिगेडियर मंगेज सिंह, कोमोडोर मंजीत सिंह, कोमोडोर चंद्रशेखर आजाद, कर्नल जीएस बैदवान, कर्नल डीएस चीमा, कर्नल एचएस ग्रेवाल, कर्नल प्रमोद बडसरा, कर्नल मुक्तेश्वर प्रसाद, कर्नल कुरियन जैकब, एकेडमिक हेड पवन कुमावत एवं निरुपम सुण्डा ने चयनित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाइयाँ दी।

Comments are closed.