प्रिंस कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन…
जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित प्रिंस कॉलेज में साइंस हाॅलिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा क्रिएटिव व इनोवेटिव आईडियाज का प्रयोग करते हुए 100 से अधिक माॅडल्स किये गये प्रस्तुत
जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित प्रिंस कॉलेज में साइंस हाॅलिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा क्रिएटिव व इनोवेटिव आईडियाज का प्रयोग करते हुए 100 से अधिक माॅडल्स प्रस्तुत किये गये। प्रदर्शनी में राजकीय गर्ल्स काॅलेज सीकर से डा. नरेश चेजारा, डा. कन्हैयालाल जांगिड़, डा. योगेश कुमार एवं राजकीय साइंस काॅलेज सीकर से डा. प्रदीप पिलानिया, डा. जेपी ढाका, डा. मुकेश खीचड़ बतौर ज्यूरी शामिल हुए। ज्यूरी मेंबर्स ने विद्यार्थियों द्वारा यूनिक आईडियाज से तैयार माॅडल्स व उनकी वैज्ञानिक सोच की सराहना की।

निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न मॉडल्स का अवलोकन व निरीक्षण करके श्रेष्ठ माॅडल्स का चयन किया गया। खुशी व साक्षी ग्रुप के एंटी स्लिप अलार्म व ग्रेविटी बैटरी मॉडल को प्रथम स्थान, नूतन व रोहित ग्रुप के एनर्जी प्रोड्यूसिंग स्मार्ट सिटी व कम्पोर्टेबल इन्वर्टर मॉडल को द्वितीय स्थान एवं उषा व शिवानी ग्रुप के पियाजो इलेक्ट्रिक व संरक्षित सौर ऊर्जा मॉडल को तृतीय स्थान प्रदान किया गया। इसके अलावा ऑटोमेटिक चार्जेबल व्हीकल, हाइड्रोपोनिक सिस्टम, नानी लेक प्रोजेक्ट, प्रदूषण द्वारा स्याही निर्माण आदि भी सराहनीय मॉडल्स रहे कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जय सिंह व प्रबंधक महेन्द्र सिंह डूडी ने ज्यूरी मेंबर्स का आभार व्यक्त किया।
Comments are closed.