प्रिंस स्कूल में हाफ ईयरली टॉपर्स का सम्मान
सीकर
पालवास रोड, सीकर स्थित प्रिंस स्कूल में हाफ ईयरली परीक्षा में कक्षावार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया।
प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, प्रिंसिपल विकास कुमार केडिया, सीमा राजपुरोहित, एकेडमिक हेड सुरेश सिंघल, कोऑर्डिनेटर महेंद्र बिजारणियां, उर्मिला शर्मा, रश्मि सेठी व फैकल्टी मेंबर्स ने 163 विद्यार्थियों को मेडल, रजिस्टर व पेन देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि प्रिंस एजुहब नवाचारों द्वारा स्टूडेंट्स को भविष्य की चुनौतियों के मद्देनजर प्रोफेशनल स्किल्स के साथ गुड ह्यूमन बीइंग बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।
इस दौरान हजारों विद्यार्थियों सहित समस्त स्टाफ मेंबर्स उपस्थित रहे।
Comments are closed.