फतेहपुर नगर परिषद आयुक्त को चार्जशीट देने के निर्देश, मुआवजा मामले में लापरवाही पर कार्रवाई…
कलेक्टर ने अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द समाधान करने का दिया निर्देश
सीकर में गुरुवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई, जहां कलेक्टर मुकुल शर्मा ने सभी अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली और लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में खुले बोरवेल और ट्यूबवेल से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए एक कार्य योजना बनाने की बात कही। इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्रॉप कटिंग की सही रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया, ताकि किसानों को पूरा मुआवजा मिल सके।
फतेहपुर-मंडावा बाइपास से जुड़े मुआवजा मामलों में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने फतेहपुर नगर परिषद के आयुक्त को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। एडीएम रतन कुमार ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को मुख्यमंत्री कार्यालय, लोकायुक्त, और मानवाधिकार प्रकरणों की रिपोर्ट समय पर भेजने का आदेश दिया। उन्होंने लैंड कन्वर्जन, अतिक्रमण हटाने, और कृषि से जुड़ी आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ विभिन्न प्रशासनिक कार्यों को भी तेज करने के निर्देश दिए।
Comments are closed.