फतेहपुर में घना कोहरा, तापमान गिरकर 5 डिग्री पर पहुंचा…

दृश्यता 15 मीटर तक सीमित, रबी की फसलों के लिए मौसम लाभदायक

फतेहपुर में लगातार छठे दिन घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार से 0.5 डिग्री कम है। कोहरे के चलते दृश्यता मात्र 15 मीटर रह गई, जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनने और अलाव जलाने पर मजबूर दिखे।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरा और ओस की बूंदें रबी की फसलों जैसे सरसों, गेहूं, जौ और चने के लिए अनुकूल हैं। पिछले सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसमें शुक्रवार और शनिवार को 2.5 डिग्री न्यूनतम तापमान था, जबकि रविवार को यह बढ़कर 9.7 डिग्री पहुंचा। सोमवार से गुरुवार तक तापमान 6.0 से 5.0 डिग्री के बीच दर्ज हुआ।

Comments are closed.