फतेहपुर विधायक हाकम अली ने भजनलाल सरकार पर कसा तंज…

कहा, सरकार एक साल में नाकाम, जनता परेशान, भाजपा को लेकर उठाए सवाल

झुंझुनूं फतेहपुर विधायक और कांग्रेस प्रभारी हाकम अली ने भजनलाल सरकार को ‘पर्ची सरकार’ बताते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार एक साल में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया और पूरे साल सिर्फ दिल्ली वालों को खुश करने में ही समय बर्बाद किया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक हाकम अली ने बेरोजगारी, अपराध में बढ़ोत्तरी और महिलाओं पर अत्याचार की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई।

इसके अलावा, उन्होंने प्रदेश में पानी की कमी को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की और सवाल उठाया कि भाजपा नेताओं के बयान, जैसे नहर लाने का दावा, केवल प्रचारित होते हैं जबकि असल समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने भी भाजपा सरकार की नाकामी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में सभी वर्गों को इस सरकार से परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को केवल कांग्रेस सरकार के खिलाफ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है, जनता के हितों से इनका कोई लेना-देना नहीं है।

Comments are closed.