फतेहपुर-सीकर हाईवे पर बस और कैंपर की भीषण टक्कर…

ड्राइवर की मौत, बस ड्राइवर फरार, यातायात बाधित

गुरुवार सुबह फतेहपुर-सीकर हाईवे पर घने कोहरे के बीच स्लीपर बस और कैंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंपर पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में कैंपर ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया और उसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस द्वारा राजकीय धानुका उप जिला चिकित्सालय ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजेंद्र (35) निवासी रतनगढ़ के रूप में हुई है।

दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने में यातायात काफी देर तक बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments are closed.