फार्म पौंड में गिरने से युवक की मौत, सड़क हादसों में भी तीन की जान गई…
नीमकाथाना में हादसा, जयपुर और दांतारामगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं ने ली जान
नीमकाथाना के तपीपल्या गांव में खेत में काम करते समय 23 वर्षीय राजेश कुमार बाजिया का पैर फिसलने से वह फार्म पौंड में गिर गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह, दांतारामगढ़ में दलतपुरा के पास एक कार की टक्कर से बाइक सवार गौरी शंकर (27) की मौत हो गई। जयपुर में भी सड़क हादसे में 42 वर्षीय उमेद सिंह की जान चली गई, जब एक बाइक सवार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed.