फ्लोरेटो वर्ल्ड क्लास स्कूल के छात्रों ने लिया स्वच्छता की शपथ…

नगर परिषद द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नगर परिषद सभागार में फ्लोरेटो वर्ल्ड क्लास स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद एवं स्वच्छता की शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने छात्रों को अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ बनाए रखना चाहिए।

नगर परिषद द्वारा स्थापित आरआरआर सेंटर के माध्यम से अनुपयोगी सामान जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में नगर परिषद सहायक अभियंता नागरमल, सहायक अभियंता वाजिद अहमद, कनिष्ठ अभियंता सुरेन्द्र गोदारा, स्कूल स्टाफ सुरेश मिठारवाल, हिमांशु, ओमप्रकाश सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments are closed.