फ्लोरेटो वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने जीके ओलिंपियाड में दिखाया दम, 15 मेडल जीते…
छह गोल्ड, पांच सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल के साथ इंटरनेशनल लेवल पर भी चमके छात्र
जयपुर-बीकानेर बाइपास स्थित फ्लोरेटो वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने जनरल नॉलेज ओलिंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर 15 मेडल अपने नाम किए। इनमें 6 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। यह प्रतियोगिता सिल्वर जोन फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई थी।
स्कूल के होनहार छात्र निर्भय और अव्यान ने इंटरनेशनल स्तर पर प्रथम रैंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रबंध निदेशिका डॉ. मिनाली सुंडा और प्रिंसिपल रिंकु शर्मा ने छात्रों का सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Comments are closed.