बकरी चराने वाले ग्रामीण ने कुएं में देखी बाइक और ATM मशीन, पुलिस तुरंत आई निकलवाने, जंजीर में बांधकर निकाली
सदर थाना हेड कॉन्स्टेबल किशन ने बताया कि एटीएम मशीन पर किराप जिला अजमेर लिखा हुआ है. अजमेर पुलिस से जानकारी ली जा रही है. अजमेर थाने में कोई एटीएम की रिपोर्ट दर्ज हुई है तो एटीएम मशीन वही की है.
नीमकाथाना सदर इलाके में एक कुएं से बाइक और एटीएम मशीन मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। राहगीर ने जब कुएं में बाइक देखी तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुएं से बाइक निकाली। बाइक निकालते समय एटीएम मशीन भी दिखी जिसे भी पुलिस ने निकाला।
मामले के अनुसार, बकरी चराने वाले व्यक्ति ने कुएं में बाइक होने की ग्रामीणों को सूचना दी, जिस पर मौके पर ग्रामीण पहुंचे और सदर पुलिस को सूचना दी मौके पर सदर पुलिस मौके पर पहुंचकर कुएं में देखा तो उसमें एक एटीएम एक बाइक मिली.

Comments are closed.