बजट से विकसित राजस्थान का सपना होगा पूरा – महरिया…

युवा,किसान और आमजन के लिए होगा कल्याणकारी साबित

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने राजस्थान सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भजनलाल सरकार के दूसरे बजट से विकसित राजस्थान का सपना पूरा होगा |
बजट में युवाओं के लिए 1.25 सरकारी नौकरी और 1.5 लाख युवाओं को प्राइवेट रोजगार उपलब्ध करवाकर भजनलाल सरकार युवाओं के सपनों को पूरा करेगी |
किसानों के लिए पी एम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को राशि बढ़ाकर नौ हजार करने, 50 हज़ार कृषि कनेक्शन देने का प्रावधान करने, गेंहू के न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ 150 रुपये बोनस दिये जाने का प्रावधान किया गया है l 35 लाख किसानों के लिए अल्पकालीन फसली ऋण के लिए 25 हज़ार करोड़ रुपये का प्रावधान करने के साथ साथ जैविक खेती, तारबंदी,शेडनेट और पॉली हाउस के लिए बजट में प्रावधान किए जाने से किसानों के लिए कल्याणकारी साबित होगा

Comments are closed.