बठोठ के परिसीमन को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, SDM को दिया ज्ञापन…
ग्राम पंचायत के विभाजन को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड कार्यालय के सामने की जबरदस्त नारेबाजी
उपखंड की ग्राम पंचायत बठोठ के परिसीमन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर उपखंड कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपखंड कार्यालय लक्ष्मणगढ़ पंहुचे और अपना विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेन्द्र बाटड़ का कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज ढाका की ढाणी तन बठोठ गांव का विभाजन पूरी तरह राजनीतिक कारणों से किया जा रहा है। पंचायत को एक इकाई के रुप में बरकरार रखा जाये और समस्त ग्राम वार्ड एक साथ ही रहना चाहते हैं तथा गांव की मूलभूत सुविधाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी।

पूर्व सरपंच ओंकारमल कलवानियां और सोसायटी अध्यक्ष राधेश्याम पारीक ने कहा कि बठोठ पंचायत की पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ जिसकी गांव से दुरी 16 किलोमीटर है, जिसे परिसीमन में नेछवा पंचायत समिति जिसकी दूरी ओफ रुट 25 किलोमीटर से जोड़ने तथा पंचायत के टुकड़े करने की साजिश का समस्त गांव बठोठ मुखर होकर एक सूर में विरोध दर्ज किया है और बठोठ पंचायत के साथ जरा सी भी छेड़छाड़ की तो गांव में BJP सरकार के एक भी प्रशासन को घुसने नहीं देंगे इसके लिए आर पार की लड़ाई लड़ने की रणनीति बनाई गई है।
ये रहे मौजूद पंचायत समिति सदस्य राकेश वर्मा,रामावतार पारीक, महेश सोनी, नेमीचंद निठारवाल, रफीक मास्टर भागचन्द बिसु,पंच प्रहलाद निठारवाल, रामेश्वरलाल खेजड़ोलिया, रूघाराम खीचड़,भागीरथ धानियां, हरिराम ढाका, त्रिलोक ख्यालिया, गणपत खीचड़,महेश खीचड़, सिताराम ढाका, तुलक्षाराम बलाई,हंसराज ढाका, गिरधारी पलम्बर,सोहनलाल खीचड़,ओमप्रकाश ढाका,रमेश सेपट, सोहनलाल कलवानियां, नानकराम ढाका, केदार बिसु,भंवरलाल बिजारणियां, भींवाराम खीचड़, दिनदयाल ढाका, बलवीर कलवानियां, फारुख सांखला, देवाराम कलवानियां, मनोज सामोता सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति थे।
Comments are closed.