बाल वैज्ञानिक गौतम बैरवा राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयनित…
बस स्टैंड पर स्वचालित सीढ़ी का अनोखा आइडिया पेश किया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनवाड़ा के छात्र गौतम बैरवा अब राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने आइडिया का प्रदर्शन करेंगे। शिक्षक रोहिताश मीना ने बताया कि गौतम ने जिला स्तरीय प्रदर्शनी में हिस्सा लिया था, जहां 107 विद्यार्थियों में से 9 का चयन हुआ, जिनमें गौतम भी शामिल हैं।
गौतम ने बस स्टैंड पर स्वचालित सीढ़ी (एक्सलेटर स्टेप्स) का मॉडल तैयार किया है, जो बुजुर्गों, दिव्यांगों, चोटिल और बीमार यात्रियों के लिए मददगार साबित होगी। इससे बस में चढ़ने में आसानी होगी और गिरने का खतरा नहीं रहेगा। इस उपलब्धि पर विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य पन्ना लाल वर्मा समेत कई शिक्षक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Comments are closed.