बीडीके अस्पताल में जल्द शुरू होगी ब्लड सेपरेशन यूनिट…

ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विशेषज्ञ की नियुक्ति, अस्पताल को लाइसेंस मिला

झुंझुनूं के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल में जल्द ही ब्लड सेपरेशन यूनिट की शुरुआत होने जा रही है। अस्पताल को इस यूनिट के संचालन के लिए लाइसेंस मिल चुका है और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के विशेषज्ञ की नियुक्ति भी कर दी गई है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

चार साल पहले बीडीके अस्पताल में ब्लड सेपरेशन मशीन उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन विशेषज्ञों की कमी और लाइसेंस की समस्या के कारण यूनिट का संचालन नहीं हो पा रहा था। अब अस्पताल में यूनिट शुरू होने से विशेष रूप से डेंगू, थैलेसीमिया, स्वाइन फ्लू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को लाभ मिलेगा। यूनिट में डोनर के खून से प्लेटलेट्स निकालकर उन्हें मरीजों को दिया जाएगा, जिससे इलाज में मदद मिलेगी और आर्थिक परेशानियां भी कम होंगी। अस्पताल में मरीजों को जयपुर जैसे शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

Comments are closed.