बूचावास गांव के राउमावि में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में 7 छात्र रेफर…
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 120 विद्यार्थियों की जांच की
बूचावास गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मानाराम ने बताया कि गंभीर बीमारी से पीड़ित विद्यार्थियों को चिह्नित किया गया।
डॉ. दिलीप कुमार की टीम ने कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। कुल 120 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से 7 को हायर सेंटर रेफर किया गया।
Comments are closed.