बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन…

जिला प्रशासन की ओर से किया गया  कार्यक्रम का आयोजन

सीकर जिले के जिला परिषद में जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग की ओर से जिला स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का शुभारंभ और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर मुकुल शर्मा ने प्रतिभाओं का सम्मान किया। इसके पहले, जागरूकता फैलाने के लिए शहर में बाइक रैली निकाली गई।

महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि राजस्थान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस योजना के उपलक्ष्य में जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सीकर मुख्यालय से की गई है, जिसमें 6 सप्ताह तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला परिषद सभागार में स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग सहित महिला अधिकारिता विभाग के कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments are closed.