बोर्ड परीक्षा संचालन के लिए डाइट में हुआ प्रशिक्षण…
कक्षा 5 और 8 में पौधरोपण और उपस्थिति के अंक होंगे शामिल
सीकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में प्राथमिक शिक्षा मूल्यांकन और प्रमाण पत्र परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डाइट प्राचार्य किरण सैनी ने बताया कि इस बार परीक्षा में बदलाव किए गए हैं। कक्षा 5 और 8 में पौधरोपण के अंक जोड़े गए हैं, साथ ही 20 अंक सत्रांक में निर्धारित किए गए हैं, जिसमें 15% आंतरिक मूल्यांकन और 5 अंक उपस्थिति के होंगे। परीक्षा 80 अंकों की लिखित होगी। बैठक में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और कई शिक्षाविद उपस्थित रहे।
Comments are closed.