भाई सर के जन्म दिवस पर हुआ 1051 यूनिट रक्तदान…
यूथ हेल्पिंग फाउंडेशन के आयोजन में समाजसेवी एस.एन. रनवां सर के प्रति श्रृद्धा और मानवीय सेवा का उत्साह
सीकर में भाई सर के नाम से विख्यात युवा शिक्षाविद् समाजसेवी एस एन रनवां सर के जन्मदिन पर 26 जनवरी को यूथ हेल्पिंग फाउंडेशन संस्थान द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजनकर्ता टीम से यूथ हेल्पिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि रक्तदान शिविर में 1051 यूनिट संग्रह किया गया। उनका कहना था कि हमारा मानना है कि रक्तदान करने से किसी की जान बच सकती है। आपका एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। रक्त की हमेशा जरूरत होती है इसलिए ये दान महादान है।

कार्यक्रम के शुभारम्भ पर युवा राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र खीचड़ एवं अतिथि हरिराम किंवाड़ा ने कहा कि युवाओं की भाई सर के प्रति एक सच्ची और उम्दा श्रृद्धा है जो इनके जन्मदिवस पर लगातार दूसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन कर समाज में गुरु के प्रति अपनी आस्था की मिसाल पेश कर रहे हैं। फतेहपुर से जाट नेता राजकुमार राठी ने कहा कि रक्तदान करना आज महत्ती आवश्यकता ही नहीं बल्कि एक अनिवार्य मानवीय आवश्यकता भी है, युवाओं को इस कर्तव्य के बेहतरीन निर्वहन के लिए आगे आना होगा। मौके पर जाट महासभा सीकर के जिलाध्यक्ष रतन सिंह पिलानियां ने कहा कि एस एन सर एक शिक्षाविद् होने के साथ एक समाजसेवी है, वे जरूरतमंद परिवार के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देना और उनके भविष्य को तैयार करने जैसे कार्यों को प्राथमिकता देते रहें हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सीकर रतन लाल जलधारी, उप जिला प्रमुख सीकर ताराचंद धायल, जिला युवा जाट महासभा सीकर अध्यक्ष रोहित बठोट, अमित पूनिया जिला अध्यक्ष युवा जाट महासभा सीकर, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मुकुल खीचड़, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा रतन सैनी, समाजसेवी भंवर लाल जांगिड़ , भाजपा नेता राजकुमार जी जोशी, शायर सिंह सबलपुरा, ओमेंद्र सबलपुरा, शिवपाल समोता, जाट महासभा नीमकाथाना से रंधवसिंह जाट, दिलीप राष्ट्रवादी, देवी सिंह लायंस क्लब, राम लखन काँवट, विक्रम यादव आदि मौजूद रहे। इस शिविर में जयपुर सहित 3 रक्तबैंकों ने रक्त संग्रहित किया।
Comments are closed.