भाजपा कार्यालय में संविधान गौरव अभियान की विधानसभा वार बैठक…
"डॉ. आंबेडकर के योगदान को श्रद्धांजलि देने के लिए होगा दुधाभिषेक
सीकर भाजपा कार्यालय में संविधान गौरव अभियान जिला समिति की विधानसभा वार बैठक का आयोजन किया गया। समिति के बाबूलाल हलदुनिया ने बताया कि भारत के संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा देशभर में संविधान गौरव अभियान मनाया जा रहा है।
रविवार को समिति के जिला संयोजक ईश्वर सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में विधानसभा वार बस्ती संपर्क, स्कूल, कॉलेज, छात्रावासों में संपर्क अभियान तय किया गया।
ईश्वर सिंह राठौड़ ने कहा कि डॉ. आंबेडकर द्वारा राष्ट्र के लिए किए गए कार्यों और संविधान निर्माण के लिए कृतज्ञता प्रकट करने के लिए सोमवार को सुबह 10 बजे आंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब की प्रतिमा का दुधाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे फतेहपुर और दांतारामगढ़ में बस्ती संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
21 जनवरी को पिपराली, खंडेला की वाल्मीकि बस्ती, बांगड़ गार्डन अजीतगढ़ और मंगलूना में बस्ती संपर्क कर संविधान गौरव अभियान के तहत बाबा साहेब के विचारों को जनमानस तक पहुंचाया जाएगा। समिति के सहसंयोजक एवं भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट हनुमान सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
Comments are closed.