भाजपा कार्यालय में नव नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत…

जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित समारोह में पूर्व पदाधिकारियों की उपस्थिति रही विशेष

भाजपा कार्यालय में मंगलवार को शहर उत्तर मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र राकसिया का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा और जिला संगठन चुनाव सह अधिकारी अभिषेक चोटिया की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने इस आयोजन में भाग लिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी, जिला मंत्री श्रीराम सैनी, रावतमल सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदनगोपाल बालाण, पार्षद भागीरथ सैनी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जुगल कम्मा, ओम इंदोरिया, और कमल सैनी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Comments are closed.