भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश कोषाध्यक्ष गुप्ता ने ली बैठक जिले में चल रहे अभियान की समीक्षा की
भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक की गई आयोजित
भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रदेश कोषाध्यक्ष व अभियान के जिले के प्रभारी पंकज गुप्ता के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, अभियान के जिला संयोजक व धोद विधायक गोरधन वर्मा व जिला सदस्य गोविंद सैनी, अशोक चौधरी, ममता मुंडोतिया व विनोद महला व जिला मोनिटरिंग टीम के इंचार्ज ईश्वर सिंह राठौड़ मंचस्थ रहे। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष व अभियान के जिले में प्रभारी पंकज गुप्ता ने अभियान को लेकर जिले में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा सहित मंडलो व बूथ स्तर पर अब तक की प्रगति की जानकारी लेते हुए समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान जिले में मध्य चरण में आ गया है। एक चरण पूरा हो गया दूसरा चरण अब प्रारंभ होगा। उन्होंने प्रथम चरण में अब तक जो लक्ष्य प्राप्त किया उसकी समीक्षा की। उन्होंने लक्ष्य को किस प्रकार से पूरा किया जाए इसको लेकर चर्चा की। कहा कि जिले को जो लक्ष्य अभियान को लेकर मिला है उसमें हमें ओर अधिक मेहनत करने की जरूरत है। सबके सहयोग से आपसी समन्वय से हम लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है।
अभियान में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता आदि मिलकर सदस्य बनाने के कार्य में लग जाए। कहा कि सभी के सहयोग से पार्टी का सदस्यता अभियान जिले में प्रगति की ओर बढ़ रहा है। सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि जिले में सदस्यता अभियान में सर्वाधिक लोगों को जोड़ा जाए। कहा कि संपूर्ण जिले में अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ता व आमजन में उत्साह है। अभियान में जिले के जिला संयोजक व धोद विधायक गोरधन वर्मा ने जिले में अब तक किये गये कार्य के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुडऩे के लिए आमजन भी लालायित है। उनको भाजपा की सदस्यता से जोड़ा जा रहा है। अभियान में सभी को जोड़े यह हम सभी का कर्तव्य है। जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान निरंतर गति की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के कार्यों से जनता में विश्वास बढ़ा है। ऐसे में आमजन भी भाजपा की ओर विश्वास भरी नजरों से देखते हुए सदस्य बन रहे हैं।जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि इस दौरान संजय सैनी, गोविंद सैनी, ओमप्रकाश बिजारणियां, जगदीश कुमावत, गंगासहाय यादव, गोपाल लाटा, भागीरथमल गोदारा, विष्णु दीक्षित, प्रभुसिंह शेखावत, शोभसिंह अनोखू, प्रकाश दाधीच, भंवरलाल जांगिड़, राकेश शर्मा, सुनीता शर्मा, राजकुमार जोशी, महेंद्र जोशी, सरोज कड़वासरा, परमेश्वर लाल यादव, शारदा काबरा, अंबिका शर्मा, रामसिंह मंगला, धर्मपाल सिंह तंवर, नंदलाल शर्मा, मुकेश शर्मा, नितेश गुप्ता, सुशीला हुड्डा, जितेंद्र सिंह रानोली, संजय पारीक, बजरंगलाल पारीक, राजेश निठारवाल, ओपी यादव आद मौजूद रहे।
Comments are closed.