भाजपा जिलाध्यक्ष बाटड़ ने जयपुर में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में लिया भाग…
जिलाध्यक्ष बाटड़ को प्रदेश चुनाव अधिकारी पंचारिया ने सौंपा निर्वाचन का प्रमाण-पत्र
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने शनिवार को जयपुर में प्रदेश भाजपा की तरफ से आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में भाग लिया। जिलाध्यक्ष बाटड़ ने इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों व राज्य सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
वहीं जिलाध्यक्ष बाटड़ को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व के प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया व प्रदेश सह चुनाव अधिकारी हरिराम रणवां व सुशील कटारा ने जिलाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा। प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया ने जिलाध्यक्ष बाटड़ को प्रमाण पत्र सौंपते हुए बधाई दी। पंचारिया ने आशा व्यक्त की कि बाटड़ निर्वाचित जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन के कार्यों को अधिक तीव्रता से गति प्रदान करेंगे।
इस दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, फतेहपुर से विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रवण चौधरी, जिला प्रवक्ता जितेंद्र सिंह कारंगा आदि भी मौजूद रहे।
Comments are closed.