भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने जयपुर में की प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात…
संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा, पार्टी को मजबूत करने पर जोर
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने गुरुवार को जयपुर में प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने संगठन पर्व के प्रदेश संयोजक नारायण पंचारिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश सह संयोजक हरिराम रणवां और महामंत्री सुशील कटारा से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई इस बैठक में जितेंद्र माथुर, राजेश रोलन और कर्ण सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने और संगठन पर्व को प्रभावी बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई।
Comments are closed.