भाजपा नगर मंडल द्वारा उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का अभिनंदन…

भाजपा नगर मंडल ने उपमुख्यमंत्री का किया स्वागत

भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी और मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अगुवाई में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का टोल सीमा पर अभिनंदन किया।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता राजेश बाबल, इंद्राज सैनी, महेश बसावतिया, उमाशंकर महामिया, रवि लांबा, चंद्रप्रकाश शुक्ला, सीए लोकेश अग्रवाल, जगदीश गोस्वामी, रामनिवास सैनी, विकास पुरोहित, सुरेंद्र भाटिया, ख्यालीराम गुर्जर, सौरभ सोनी उपस्थित रहे।

इसके बाद सर्किट हाउस में मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को संविधान प्रति देकर सम्मानित किया। इस दौरान रिसाल कंवर, सुरेंद्र छावसरी, अरुणा सिहाग, शौकत चौहान, खलील सिलावट, प्रमोद जानू भी मौजूद थे।

Comments are closed.